लखनऊ में लेखपालों की जानकारी ऑनलाइन, घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी

मुख्य बातें
- •लखनऊ प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए लेखपालों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है
- •घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी, तहसील वार लेखपाल संपर्क नंबर और अन्य जानकारी
- •लोग अपने क्षेत्र के लेखपाल का नाम, तैनाती और मोबाइल नंबर आसानी से देख सकेंगे
- •लोग अपनी जमीन, दाखिल-खारिज, पैमाइश, खतौनी और राजस्व से जुड़े अन्य संबंधिक कामों के लिए सीधे अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क कर सकेंगे
- •इससे राजस्व विभाग और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आएगी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब लोगों को लेखपाल का नंबर जानने के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तहसीलों के लेखपालों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। नई व्यवस्था के तहत लोग घर बैठे अपने क्षेत्र के लेखपाल का नाम, तैनाती और मोबाइल नंबर आसानी से देख सकेंगे। साथ ही संबंधित जानकारी भी कर सकेंगे।
जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था को डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इसके लिए नई वेबसाइट बनाई गई है। प्रशासन की ओर से जारी वेबसाइट पर तहसील और ग्रामसभा के अनुसार संबंधित लेखपाल का पूरा विवरण उपलब्ध कराया गया है। लोग अब अपनी जमीन, दाखिल-खारिज, पैमाइश, खतौनी और राजस्व से जुड़े अन्य संबंधिक कामों के लिए सीधे अपने क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क कर सकेंगे। इससे लोगों का समय बचेगा और अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी।




