ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज, जानें क्या है खास

मुख्य बातें
- •नॉट सूटेबल फॉर वर्क 2 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है
- •मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी 3 जून को MX प्लेयर पर रिलीज होने वाली है
- •माधुरी दीक्षित की क्राइम-कॉमेडी फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है
- •रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 5 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो जाएगी
- •गुल्लक 5 5 जून को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है
जून का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने का पहला हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि कई सारे कंटेंट रिलीज के लिए तैयार हैं। सिनेमाघरों की तरह हर हफ्ते ओटीटी पर भी नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। वो लोग जिन्हें थिएटर के बजाय घर बैठे ही ओटीटी पर कंटेंट देखना पसंद है, वो ओटीटी पर नई-नई फिल्में और सीरीज की रिलीज का इंतजार करते हैं।
2 जून को जियो हॉटस्टार पर ‘नॉट सूटेबल फॉर वर्क’ के नाम से एक सीरीज रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में पांच ऐसे युवाओं की कहानी है, जो पर्सनल लाइफ में खुशी और प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। 3 जून को MX प्लेयर पर ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ के नाम से एक सीरीज रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में टाइटन वॉच ब्रांड के एक एम्पायर बनने की कहानी दिखाई जाएगी। नसीरुद्दीन शाह इसमें जेआरडी टाटा और जिम सार्भ बिजनेसमैन जेरक्सेस देसाई के किरदार में नजर आने वाले हैं।






