आगरा में पति-पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

मुख्य बातें
- •आगरा में पति-पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ
- •पत्नी ने कथित गर्लफ्रेंड पर चप्पलों से हमला किया और पति को भी पीटा
- •गर्लफ्रेंड ने भी पत्नी पर पलटवार किया और उसे सड़क पर गिरा दिया
- •हंगामा उस समय और ज्यादा खतरनाक हो गया जब कथित गर्लफ्रेंड ने सड़क से एक ईंट उठा ली और पत्नी पर हमला करने के लिए आगे बढ़ी
- •पुलिस ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति, पत्नी और कथित गर्लफ्रेंड के बीच सड़क पर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। यह पूरी घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एक होटल से शुरू हुई, जहां एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ आया हुआ था। इसी बीच, उसकी पत्नी को कहीं से इस बात की भनक लग गई और वह सीधे होटल पहुंच गई। होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई।
माहौल बिगड़ता देख युवक ने किसी तरह बीच-बचाव किया और अपनी गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल दिया ताकि मामला शांत हो सके। लेकिन होटल से निकलने के बाद कथित गर्लफ्रेंड जैसे ही अपनी स्कूटी से भागने लगी, पत्नी ने पीछा करके उसे बीच सड़क पर ही दबोच लिया। आरोप है कि पत्नी ने स्कूटी रुकवाकर उसे नीचे खींचा और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद तो सड़क रणक्षेत्र बन गई। दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चप्पलें बरसाती नजर आईं।



