सलमान खान की पहली हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में उनके पिता का किरदार निभाने वाले राजीव वर्मा का अब क्या है हाल?

मुख्य बातें
- •सलमान खान की पहली हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में राजीव वर्मा ने उनके पिता का किरदार निभाया था।
- •राजीव वर्मा ने लगभग 11 साल पहले इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।
- •राजीव वर्मा आज के दौर में मुंबई में होटल चलाते हैं।
- •राजीव वर्मा ने पूरी तरह एक्टिंग को अलविदा नहीं कहा और वो आज भी थिएटर करते हैं।
- •भोपाल में उनका एक थिएटर ग्रुप है जहां वो एक्टिंग सिखाते हैं और वर्कशॉप करते हैं।
सलमान खान की पहली हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाया था। इस फिल्म में सलमान के पिता का किरदार राजीव वर्मा ने निभाया था। राजीव वर्मा ने इस फिल्म में कमाल का काम किया था और उनके किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन लगभग 11 साल पहले उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। आइए जानते हैं कि आज की डेट में राजीव वर्मा कहां हैं और क्या कर रहे हैं।
राजीव वर्मा ने भी भाग्यश्री की तरह ही 'मैंने प्यार किया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स निभाए। साल 2015 में आई फिल्म 'जज्बा' उनकी इंडस्ट्री की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान लीड रोल में थे। राजीव वर्मा आज के दौर में मुंबई में होटल चलाते हैं। राजीव वर्मा ने पूरी तरह एक्टिंग को अलविदा नहीं कहा। होटल और थिएटर साथ-साथ राजीव वर्मा ने फिल्मों से संस्यास ले लिया, लेकिन वो आज भी थिएटर करते हैं।






