हिन्दू पौराणिक पात्रों के दो बड़े खलनायक: कंस और रावण, जिन्हें तीन अभिनेताओं ने किया निभाया

मुख्य बातें
- •हिन्दू माइथोलॉजी के दो प्रमुख खलनायक पात्र हैं कंस और रावण।
- •तीन अभिनेताओं गोगा कपूर, विलास राज और राज प्रेमी ने अपने करियर में दोनों ही किरदारों को निभाया।
- •विलास राज ने 'कृष्णा' सीरियल में कंस और रावण, तथा लवणासुर का किरदार भी निभाया।
- •राज प्रेमी ने 'जय श्री कृष्ण' में कंस और 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में रावण की भूमिका निभाई।
- •गोगा कपूर ने 'महाभारत' में कंस और 'जय वीर हनुमान' में रावण का किरदार निभाया।
- •इन अभिनेताओं ने हिन्दू माइथोलॉजी के पात्रों को टीवी सीरियल्स के माध्यम से जीवंत किया।
हिन्दू माइथोलॉजी सदियों पुरानी है और आज भी दुनिया भर में शोध का विषय बनी हुई है। वर्तमान दौर में बड़े बजट की फिल्में रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक विषयों पर बन रही हैं, लेकिन बीते समय में टीवी सीरियल इन कहानियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रमुख माध्यम रहे हैं। टीवी सीरियल्स के माध्यम से दर्शकों ने रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों के किरदारों को करीब से देखा। इनमें से दो सबसे बड़े खलनायक माने जाने वाले पात्र हैं कंस और रावण। दिलचस्प बात यह है कि हिन्दी टीवी जगत के तीन ऐसे अभिनेताओं ने अपने करियर में इन दोनों ही किरदारों को निभाया है। ये अभिनेता हैं गोगा कपूर, विलास राज और राज प्रेमी।






