बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 उम्मीदवारों का चयन

मुख्य बातें
- •बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।
- •,838 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
- •चयनित उम्मीदवारों में 16,852 बिहार पुलिस की जिला पुलिस और अन्य इकाइयों में और 2,986 बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में तैनात किए जाएंगे।
- •इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी खास रही है, जहां 7,312 महिलाएं चयनित हुई हैं।
- •चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू होकर 19 जुलाई 2026 तक चलेगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC ने इस भर्ती प्रक्रिया में रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती के लिए राज्यभर से 17 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 13.30 लाख उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे।
लिखित परीक्षा के आधार पर लगभग 99 हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया था। बाद में आयोजित फिजिकल टेस्ट में करीब 79,932 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर आखिरकार 19,838 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है।
इनमें 16,852 उम्मीदवारों को बिहार पुलिस की जिला पुलिस और अन्य इकाइयों में जगह मिली है, जबकि 2,986 उम्मीदवार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में तैनात किए जाएंगे। इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी खास रही है, जहां 7,312 महिलाएं चयनित हुई हैं। इसके अलावा 17 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का भी चयन हुआ है। वहीं विशेष आरक्षण के तहत 332 होमगार्ड और 190 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सफलता मिली है।






