आगरा में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

मुख्य बातें
- •आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ।
- •पत्नी को होटल में पति को प्रेमिका के साथ देखकर गुस्सा आ गया और उसने दोनों के साथ मारपीट की।
- •सड़क पर दोनों महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे और चप्पलों से मारपीट हुई, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
- •एक महिला ने ईंट उठाकर हमला करने की कोशिश की, जिसे पति ने रोका।
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पति, पत्नी और एक कथित प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। यह घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एक होटल से शुरू हुई और देखते ही देखते सड़क पर खूनी जंग में तब्दील हो गई। इस दौरान दो महिलाएं एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चप्पलें बरसाती नजर आईं। राहगीरों द्वारा बनाए गए इस मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल की है। यहां एक शादीशुदा युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ आया हुआ था। इसी बीच, उसकी पत्नी को किसी तरह इस बात की भनक लग गई। बिना वक्त गंवाए पत्नी सीधे होटल पहुंच गई और कमरे में अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसका पारा चढ़ गया। होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक शुरू हो गई। माहौल बिगड़ता देख युवक ने किसी तरह बीच-बचाव किया और अपनी प्रेमिका को होटल से बाहर निकाल दिया ताकि मामला शांत हो सके।



