केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा 3% ज्यादा महंगाई भत्ता, जानें पूरा कैलकुलेशन

मुख्य बातें
- •अप्रैल 2026 में AICPI-IW इंडेक्स बढ़कर 149.9 अंक पर पहुंच गया, जबकि मार्च 2026 में यह 149.1 अंक था।
- •महंगाई दर भी 4.27% से बढ़कर 4.46% हो गई।
- •DA वृद्धि का अंतिम फैसला मई और जून 2026 के आंकड़ों के बाद ही लिया जाएगा।
- •DA दर 63% तक पहुंच सकती है, जिससे कर्मचारियों को 3% अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है। लेबर ब्यूरो द्वारा जारी अप्रैल 2026 के आंकड़ों के अनुसार, महंगाई भत्ता (DA) में 3% तक की वृद्धि हो सकती है। यह वृद्धि जुलाई 2026 से लागू होगी। हालांकि, अंतिम फैसला मई और जून 2026 के आंकड़ों के बाद ही लिया जाएगा। लेबर ब्यूरो के अनुसार, अप्रैल 2026 में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) बढ़कर 149.9 अंक पर पहुंच गया, जबकि मार्च 2026 में यह 149.1 अंक था। इसी अवधि में महंगाई दर भी 4.27% से बढ़कर 4.46% हो गई।
महंगाई भत्ता की गणना में AICPI-IW इंडेक्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के DA की गणना 12 महीनों के औसत AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर करती है। जुलाई 2026 के DA संशोधन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकड़ों को शामिल किया जाएगा। फिलहाल मई 2025 से अप्रैल 2026 तक का औसत AICPI-IW इंडेक्स 147.51 दर्ज किया गया है।


