अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पागल और अहसान फरामोश कहा

मुख्य बातें
- •अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पागल और अहसान फरामोश कहा
- •नेतन्याहू और ट्रंप के बीच यह तनाव ईरान के साथ युद्धविराम की राह में रोड़ा बनने के कारण है
- •नेतन्याहू की मुसीबतें बढ़ सकती हैं क्योंकि इस साल के आखिर में इजराइल में आम चुनाव प्रस्तावित हैं
- •प्यू रिसर्च के मुताबिक, 50 साल से ज्यादा उम्र के 69 प्रतिशत अमेरिकी नेतन्याहू को पसंद नहीं करते हैं और 44 प्रतिशत ट्रंप समर्थक भी नेतन्याहू को सही नेता नहीं मानते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर जमकर भड़ास निकाली है। ट्रंप ने एक फोन कॉल के दौरान गुस्से में नेतन्याहू को ‘पागल’ तक कह दिया। यह पूरा मामला तब सामने आया जब ईरान के साथ युद्धविराम टूटने के बाद अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव बढ़ गया।
ट्रंप ने फोन कॉल के दौरान नेतन्याहू से कहा कि उन्होंने उन्हें जेल जाने से बचाया, लेकिन अब वे पूरी तरह पागल हो गए हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि पूरी दुनिया नेतन्याहू से नाराज है और लोग उनसे नफरत करते हैं। ट्रंप का यह बयान तब आया जब लेबनान में हुए हमले को लेकर नेतन्याहू पर नाराजगी जाहिर की गई।
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच यह तनाव ईरान के साथ युद्धविराम की राह में रोड़ा बनने के कारण है। अमेरिका और ईरान के बीच जब बातचीत पटरी पर लौटती है, तब इजराइल कुछ ऐसा कर देता है जिसके कारण ईरान बातचीत से पीछे हट जाता है। ताजा मामला लेबनान पर हमला को लेकर है, जिसमें आम नागरिकों की मौत हो रही है। ट्रंप भी इस फैक्ट्स से सहमत हैं और इसी कारण उन्होंने नेतन्याहू को फटकार लगाई।






