ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की

मुख्य बातें
- •ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की
- •ललित मोदी ने कहा कि दूर रहने के चलते दोनों को अलग होना पड़ा
- •ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी जिंदगी का बेहद जरूरी इंसान बताया है
- •ललित मोदी ने अपने पहले के रिश्तों पर भी बात की और कहा कि उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है
पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों कुछ वक्त तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर ये रिश्ता खत्म हो गया। ललित मोदी ने कहा कि दूर रहने के चलते दोनों को अलग होना पड़ा।
ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी जिंदगी का बेहद जरूरी इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि सुष्मिता मेरे लिए बहुत खास थीं। आज मैं जो हूं वो बनने में उन्होंने मेरी बहुत मदद की और उस वक्त वो मेरी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा थीं। ये बेहद खास रिश्ता था। पर दूरियां बहुत ज्यादा हो गईं थीं। उनका करियर भारत में था, मेरी जिंदगी लंदन में थी।
ललित मोदी ने अपने पहले के रिश्तों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं जिन लड़कियों के साथ भी रहा, उनका कोलाज है मेरे पास। और मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरा ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। मैं इसको लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं करता। उनमें से हर कोई दोस्त हैं, सभी बहुत स्पेशल रही हैं। अपनी एक्स के बारे में ज्यादातर लोग ऐसी बातें नहीं कर सकते, पर मैं अपनी सभी पुरानी प्रेमिकाओं का फोन उठाता हूं और उनसे बातें करता हूं।






