सिंगापुर में 'भारतीय आम' का जलवा: जापान द्वारा निर्यात रोक के बावजूद बाजार में धूम, निर्यातकों को मिली बड़ी सफलता

मुख्य बातें
- •सिंगापुर में भारतीय आमों की जबरदस्त मांग, स्टॉक आने के साथ ही अलमारियां खाली हो रही हैं।
- •जापान द्वारा निर्यात रोक के बावजूद सिंगापुर में भारतीय आमों का जलवा बरकरार।
- •साल 2024 में भारत ने यूएई को 20 मिलियन डॉलर के 12,897 मीट्रिक टन आम निर्यात किए।
- •साल 2024-25 में भारत में आम का उत्पादन 228.37 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान।
- •उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के किसानों की आजीविका आम उत्पादन पर निर्भर।
भारत के 'फलों के राजा' आम की दुनिया भर में धूम मची हुई है। विदेशी बाजारों में भारतीय आमों की मिठास का ऐसा जादू है कि निर्यात के मामले में भारत हमेशा शीर्ष पर रहता है। हालांकि, हाल ही में जापान के प्लांट क्वारंटाइन अधिकारियों ने भारतीय आमों की कुछ प्रीमियम किस्मों को फ्यूमिगेशन प्रक्रिया में तकनीकी कमियों का हवाला देते हुए निर्यात के लिए रोक लगा दी थी। लेकिन व्यापार की दुनिया में जब एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा जरूर खुलता है। इसी क्रम में सिंगापुर के सुपरमार्केट में भारतीय आमों की धूम मची हुई है। वहां के लोग इन आमों को हाथों-हाथ ले रहे हैं।
सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस ट्रेंड की जानकारी साझा की है। उच्चायोग के अनुसार, सिंगापुर में भारतीय आमों का ऐसा क्रेज है कि सुपरमार्केट्स में स्टॉक आते ही मिनटों में अलमारियां खाली हो जाती हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय उच्चायोग ने लिखा, "Guys, #indianmango fever has landed in Singapore. Mangoes from all states of India are flying off the shelves. Thanks to @protosphinx for sharing the story with us. HC Wong #mango #mangoexport @AgriGoI #fruit"। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि सिंगापुर में सभी राज्यों के आमों की जबरदस्त मांग है।






